May 5, 2024
Phoolon Ke Rang Se Lyrics in Hindi – Kishore Kumar

आज हम Phoolon Ke Rang Se गाने के लीरिक्स के बारे में बताएँगे ये गाना Neeraj ने लिखा है और इससे Kishore Kumar जी ने गाया है। यह गाना Prem Pujari मूवी का है जो साल 1970 में रिलीस हुई थी। इस मूवी के मुख्य अभिनेता Dev Aanand और अभिनेत्री Zeenat Aman जी थे।

Phoolon Ke Rang Se Song Details:

  • Song Title            –  Phoolon Ke Rang Se
  • Movie                   –  Prem Pujari (1970)
  • Lyrics                   –  Neeraj
  • Singer                  –  Kishore Kumar
  • Music Label        –  Saregama
  • Music Director    –  S.D.Burman

Phoolon Ke Rang Se Lyrics in Hindi By Kishore Kumar – Prem Pujari Movie (1970)

फूलों के रंग से, दिल की कलम से
तुझको लिखी रोज पाती
कैसे बताऊँ किस किस तरह से
पल पल मुझे तू सताती
तेरे ही सपने लेकर के सोया
तेरी ही यादों में जागा
तेरे ख़यालों में उलझा रहा यूँ
जैसे के माला में धागा

हाँ बादल बिजली चन्दन पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें कई कई बार
हाँ इतना मदीर
इतना मधुर तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें कई कई बार

साँसों की सरगम धड़कन की बीना
सपनों की गीतांजली तू
मन की गली में महके जो हरदम
ऐसी जूही की कली तू
छोटा सफ़र हो, लंबा सफ़र हो
सूनी डगर हो या मेला
याद तू आए, मन हो जाए
भीड़ के बीच अकेला

हाँ बादल बिजली चन्दन पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें कई कई बार
हाँ इतना मदीर
इतना मधुर तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें कई कई बार

पूरब हो पश्चिम, उत्तर हो दक्षिण
तू हर जगह मुस्कुराये
जितना ही जाऊँ मैं दूर तुझसे
उतनी ही तू पास आये
आंधी ने रोका, पानी ने टोका
दुनिया ने हंसकर पुकारा
तसवीर तेरी लेकिन लिए मैं
कर आया सब से किनारा

हाँ बादल बिजली चन्दन पानी
जैसा अपना प्यार
लेना होगा जनम हमें कई कई बार
हाँ इतना मदीर
इतना मधुर तेरा मेरा प्यार
लेना होगा जनम हमें कई कई बार
कई कई बार.. कई कई बार..

Best of Kishore Kumar:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *