May 2, 2024
Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain Lyrics PDF

आज हम Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate गाने के लीरिक्स के बारे में बताएँगे ये गाना Aanand Bakshi ने लिखा है और इससे Kishore Kumar जी ने गाया है। यह गाना Aap Ki Kasam मूवी का है जो साल 1974 में रिलीस हुई थी। इस मूवी के मुख्य अभिनेता Rajesh Khanna और अभिनेत्री Mumtaz जी थे।

Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Song Details:

  • Song Title            –  Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate
  • Movie                   –  Aap Ki Kasam (1974)
  • Lyrics                   –  Aanand Bakshi
  • Singer                  –  Kishore Kumar
  • Music Label        –  Saregama
  • Music Director    –  R.D.Burman

Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain Lyrics in Hindi By Kishore Kumar – Aap Ki Kasam Movie (1974)

ज़िन्दगी के सफ़र में
गुज़र जाते हैं जो मकाम
वो फिर नहीं आते
वो फिर नहीं आते

फूल खिलते हैं
लोग मिलते हैं
फूल खिलते हैं
लोग मिलते हैं मगर
पतझड़ में जो फूल मुरझा जाते हैं
वो बहारों के आने से खिलते नहीं
कुछ लोग एक रोज़
जो बिछड़ जाते हैं
वो हजारों के
आने से मिलते नहीं
उम्र भर चाहे कोई
पुकारा करे उनका नाम
वो फिर नहीं आते…

आँख धोखा है, क्या भरोसा है
आँख धोखा है, क्या भरोसा है सुनो
दोस्तों शक दोस्ती का दुश्मन है
अपने दिल में इसे घर बनाने न दो
कल तड़पना पड़े याद में जिनकी
रोक लो रूठ कर उनको जाने न दो
बाद में प्यार के
चाहे भेजो हजारों सलाम
वो फिर नहीं आते…

सुबहो आती है, रात जाती है
सुबहो आती है, रात जाती है यूँ ही
वक़्त चलता ही रहता है रुकता नहीं
एक पल में ये आगे निकल जाता है
आदमी ठीक से देख पाता नहीं
और परदे पे मंज़र बदल जाता है
एक बार चले जाते हैं जो
दिन-रात, सुबहो-शाम
वो फिर नहीं आते…

ज़िन्दगी के सफ़र में
गुज़र जाते हैं जो मकाम
वो फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते

Best of Kishore Kumar:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *