May 9, 2024

 

Kyon Hawa Lyrics in Hindi

आज हम Kyu Hawa Aaj गाने के लीरिक्स के बारे में बताएँगे जिससे जावेद अख्तर जी ने लिखा था और इससे उदित नारायण और लता मंगेशकर जी ने गाया है। ये मूवी साल 2004 में रिलीस हुई थी जो बहुत ही बड़ी ब्लोक्बास्टर मूवी भी साबित हुई थी।

इस मूवी में अभिनेता शाहरुख खान, अमिताब बच्चन, अनुपम खेर, मनोज बाजपई, और अभिनेत्री हेमा मालिनी, प्रीतिजिंटा, रानी मुखर्जी, और दिव्या दत्ता जी ने काम किया है।

Kyun Hawa Aaj Gaa Rahi Hai Song Details:

  • Song Title            –  Kyun Hawa Aaj Gaa Rahi Hain
  • Release Date       –  2004
  • Movie                   –  Veer Zaara
  • Lyrics                   –  Javed Akhtar
  • Singer                  –  Yash Chopda, Sonu Nigam & Lata Mangeshkar
  • Music Label        –   YRF Music
  • Music Director    –  Madan Mohan

Kyun Hawa Aaj Lyrics in Hindi by Sonu Nigam & Lata Mangeshkar:

एक दिन जब सवेरे सवेरे 
सुरमई से अंधेर की चादर हटा के 
एक परबत के तकिये से 
सूरज ने सर जो उठाया 
तो देखा 
दिल की वादी में चाहत का मौसम है 
और यादों की डालियों पर 
अनगिनत बीते लम्हों की कलियाँ महकने लगी हैं 
अनकही, अनसुनी आरज़ू 
आधी सोयी हुई, आधी जागी हुई 
आँखें मलते हुए देखती है 
लहर दर लहर, मौज दर मौज 
बहती हुई ज़िन्दगी 
जैसे हर एक पल नयी है 
और फिर भी वही 
हाँ, वही ज़िन्दगी 
जिसके दामन में एक मोहब्बत भी है, कोई हसरत भी है 
पास आना भी है, दूर जाना भी है 
और ये एहसास है 
वक़्त झरने सा बहता हुआ, जा रहा है 
ये कहता हुवा 
दिल की वादी में चाहत का मौसम है 
और यादों की डालियों पर 
अनगिनत बीते लम्हों की कलियाँ महकने लगी हैं
क्यूँ हवा आज यूँ गा रही है 
क्यूँ हवा आज यूँ गा रही है 
क्यूँ फिजा, रंग छलका रही है 
मेरे दिल बता आज होना है क्या 
चांदनी दिन में क्यूँ छा रही है 
ज़िन्दगी किस तरफ जा रही है 
मेरे दिल बता क्या है ये सिलसिला 
क्यूँ हवा आज यूँ गा रही है 
गा रही है 
गा रही है 
आ हा हा हा
जहाँ तक भी जाएँ निगाहें 
बरसते हैं जैसे उजाले 
जहाँ तक भी जाएँ निगाहें 
बरसते हैं जैसे उजाले 
सजी आज क्यूँ हैं ये राहें 
खिले फूल क्यूँ हैं निराले 
खुश्बूयें, कैसी ये बह रही हैं 
धड़कनें जाने क्या कह रही हैं 
मेरे दिल बता ये कहानी है क्या 
क्यूँ हवा आज यूँ गा रही है 
गा रही है 
गा रही है
आ.. 
ये किसका है चेहरा जिससे मैं 
हर एक फूल में देखता हूँ 
ये किसकी है आवाज़ जिसको 
न सुन के भी मैं सुन रहा हूँ 
कैसी ये आहटें आ रही हैं 
कैसे ये ख्वाब दिखला रही है 
मेरे दिल बता कौन है आ रहा 
क्यूँ हवा आज यूँ गा रही है 
गा रही है 
गा रही है 
आ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *